alankar hindi grammar class 12 /alankar hindi vyakaran HSC Board Examples


alankar hindi grammar class 12 /alankar hindi vyakaran HSC Board Examples

alankar hindi grammar class 12 | अलंकार हिंदी व्याकरण class 12 HSC Board Exam 2024/ Maharashtra board

 [ प्रश्न ५ (आ) कुल अंक २ | अलंकार /alankar hindi vyakaran class 12

 (१) एक म्यान में दो तलवारें, कभी नहीं रह सकती हैं। किसी और पर प्रेम पति का, नारियाँ नहीं सह सकती हैं।(सितंबर ‘२१; मार्च ‘२३)

उत्तर : दृष्टांत अलंकार।


(२) मोती की लड़ियों से सुंदर, झरते हैं झाग भरे निर्झर। (सितंबर ‘२१)

उत्तर : उपमा अलंकार।


(३) उधो, मेरा हृदयतल था, एक उद्यान न्यारा। शोभा देती अमित उसमें, कल्पना-क्यारियाँ थीं।।(सितंबर ‘२१)

उत्तर : रूपक अलंकार।


(१) हनुमंत की पूँछ में, लग न पाई आग। लंका सागरी जल गई, गए निशाचर भाग।। (मार्च २२)

उत्तर : अतिशयोक्ति अलंकार।

(२) चरण-सरोज पखारन लागा।(मार्च २२)

उत्तर : रूपक अलंकार।

(३) करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान रसरी आवत जात हैं, सिल पर परत निसान। (मार्च ‘२२; जुलाई ‘२२)

उत्तर : दृष्टांत अलंकार। 


(१) चरण-कमल-सम कोमल। (जुलाई ‘२२)

उत्तर : उपमा अलंकार।

(२) राधा-वदन चंद सो सुंदर। (मार्च २३)

उत्तर : उपमा अलंकार।

(३) पायोजी मैंने राम रतन धन पायो। (मार्च ‘२३)

उत्तर : रूपक अलंकार।


(१) पत्रा ही तिथि पाइयों, वाँ घर के चहुँ पास।

नितप्रति पून्यो रह्यो, आनन-ओप उजास।।(जुलाई ‘२३)

उत्तर : अतिशयोक्ति अलंकार।

(२) जियु बिनु देह, नदी बिनु वारी।

तैसे हि अनाथ, पुरुष बिनु नारी।

उत्तर : उपमा अलंकार।

(३) सिंधु-सेज पर धरा-वधू।

अब तनिक संकुचित बैठी-सी।।

उत्तर : रूपक अलंकार।


(१) झूठे जानि न संग्रही, मन मुँह निकसै बैन।

याहि ते मानहुँ किए, बातनु को बिधि नैन।।

उत्तर : उत्प्रेक्षा अलंकार।

(२) पीपर पात सरिस मन डोला।

उत्तर : उपमा अलंकार।

(३) पड़ी अचानक नदी अपार

घोड़ा उतरे कैसे पार।।

राणा ने सोचा इस पार।

तब तक चेतक था उस पार ।। (जुलाई २२)

उत्तर : अतिशयोक्ति अलंकार।


(१) उदित उदय गिरि मंच पर।

रघुबर बाल पतंग।।

उत्तर : रूपक अलंकार।

(२) देख लो साकेत नगरी है यही।

स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही।

उत्तर : अतिशयोक्ति अलंकार।

(३) मैया मैं तो चंद्र खिलौना लैहों।

उत्तर : रूपक अलंकार।

alankar hindi grammar class 12


ras hindi vyakaran class 12 CLICK HERE
alankar hindi grammar class 12 Click HERE
Kaal Hindi grammar class 12 kal parivartan

 

Post your Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =